न्यायालय भवन, आवंटित भूमि एवं न्यायिक कर्मचारियों के लिए निर्माणाधीन आवास का लिया जायजा

मोहला मानपुर : माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राजनांदगांव श्री विजय कुमार ने गुरुवार को व्यवहार न्यायालय अंबागढ़ चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा न्यायालय भवन, अधिवक्ताओं की बैठक व्यवस्था, नेटवर्क सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम, एसडीएम मोहला सुश्री शुभांगी गुप्ता, जिला न्यायालय की न्यायालय अधीक्षक एवं वरिष्ठ कोर्ट मैनेजर श्रीमती इति जायसवाल उजवने भी उपस्थित रहीं।

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार ने ग्राम कान्हे में जिला न्यायालय अंबागढ़ चौकी के लिए आवंटित भूमि तथा न्यायालयीन कर्मचारियों के लिए निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं कार्य पूर्णता के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। इसके साथ ही पुराने न्यायालय परिसर तथा ग्राम में स्थित नवीन अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं की बैठक व्यवस्था, नेटवर्क सुविधा और सोलर पैनल की शिफ्टिंग से जुड़ी समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अविनाश कुमार त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबागढ़ चौकी श्रीमती मंजू लता सिन्हा तथा न्यायालय अधीक्षक श्री सुशील तिवारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : पुणेश्वर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.