‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को - मानपुर एवं अंबागढ़ चौकी कॉलेज में होगा कार्यक्रम
मोहला : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा ‘माई भारत’ (MY Bharat) के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद : खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को मानपुर एवं अंबागढ़ चौकी के महाविद्यालयों में प्रातः 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में स्थानीय खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, एनसीसी, एनएसएस, माई भारत वॉलंटियर्स, युवा क्लब एवं अन्य युवा संगठनों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों एवं नीति-निर्माताओं के साथ साझा मंच पर जोड़कर भारत के खेल इकोसिस्टम पर संवाद स्थापित करना है।
रिपोर्टर : पुनेश्वर
No Previous Comments found.