मोहला में 16 सितंबर को लगेगा ट्रायबल आर्टिसन इम्पैनलमेंट मेला

मोहला मानपुर : ट्राईफेड, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जिले में 16 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से वन धन विकास केंद्र, मोहला में ट्रायबल आर्टिसन इम्पैनलमेंट मेला आयोजित किया जाएगा।

मेले में जिले के 40 से 50 आदिवासी कारीगरों एवं उत्पादकों को उनके द्वारा तैयार हस्तशिल्प, हथकरघा, धातु शिल्प, पॉटरी, पेंटिंग, ज्वेलरी, बांस-कैन सहित अन्य पारंपरिक एवं प्राकृतिक उत्पादों के साथ आमंत्रित किया गया है। ट्राईफेड द्वारा चयनित उत्पादों की मौके पर खरीदी कर तत्काल भुगतान किया जाएगा। प्रतिभागियों को नियमानुसार 350 से 500 रुपए तक यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा।
कारीगरों को आधार कार्ड, अजजा जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी/छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।संबंधित विभागों से कार्यक्रम में भाग लेने वाले कारीगरों/उत्पादकों की सूची 15 सितंबर 2026 तक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

रिपोर्टर : पुनेश्वर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.