महतारी वंदन योजना से राधा पुरामे को स्वास्थ्य संबंधी खर्च में मिली मदद

मोहला : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ उनकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में सहायक बन रही हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपने दैनिक खर्चों के साथ स्वास्थ्य और दवाइयों जैसी जरूरी जरूरतों को पूरा करने में भी मदद कर रही है। ग्राम कोहका निवासी श्रीमती राधा पुरामे के लिए योजना की राशि इसी तरह मुश्किल समय में सहारा बनी है।

श्रीमती राधा पुरामे महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं। उन्हें योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। नियमित रूप से दवाइयों की आवश्यकता होने के कारण योजना से मिलने वाली यह राशि उनके स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। पहले जहां दवाइयों और अन्य आवश्यकताओं के लिए राशि की व्यवस्था करना चिंता का विषय रहता था, वहीं अब योजना से मिलने वाली सहायता से उन्हें काफी सहूलियत मिल रही है।
श्रीमती राधा पुरामे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए उपयोगी सहयोग है। इस राशि से वे अपनी दवाइयों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी खर्चों में सहायता ले पाती हैं। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत हुई है और परिवार पर आर्थिक निर्भरता भी कुछ हद तक कम हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से उन्हें आर्थिक संबल मिला है। श्रीमती राधा पुरामे ने योजना से मिल रही सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

संवाददाता : पुनेश्वर  देवांगन 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.