सेवा की कहानी: श्रमिक जीवन के संघर्ष में शासन का संबल, गणेश राम को मिला सहायता का सहारा

मोहला : सेवा संकल्प अभियान की विशेषता है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ उन्हें उनके गांव के नजदीक ही सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम हाड़ीटोला निवासी श्री गणेश राम को सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम आमाटोला में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

श्रमिक परिवार से आने वाले गणेश राम ने जीवनभर मेहनत और परिश्रम के सहारे परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। उम्र बढ़ने के साथ श्रम करने की क्षमता प्रभावित होने पर परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना उनके लिए कठिन होने लगा। ऐसे समय में शासन की योजना उनके लिए आर्थिक संबल बनकर सामने आई। स्वीकृति पत्र मिलने का क्षण गणेश राम के लिए संतोष और भावुकता से भरा रहा। उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि कठिन समय में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का सहारा है। गांव के समीप आयोजित शिविर के माध्यम से योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री गणेश राम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों के हित में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं मेहनतकश श्रमिकों के लिए कठिन परिस्थितियों में बड़ा संबल हैं।

संवाददाता : पुनेश्वर देवांगन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.