मोहसिन खान ने तमन्ना संग रचाई शादी, शेयर की खास तस्वीर
AKANSHA UPADHYAY
टीवी के पॉपुलर एक्टर और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कार्तिक के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले मोहसिन खान ने अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने 3 अक्टूबर को लॉस एंजिलस में शादी की। खास बात यह है कि मोहसिन ने अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर करने के बजाय फैंस के साथ सिर्फ एक खास झलक साझा की है।
तमन्ना संग शादी के बंधन में बंधे मोहसिन
मोहसिन खान ने अगस्त में तमन्ना के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया था। इसके बाद से ही उनके चाहने वालों को उनकी शादी का इंतजार था। अब आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।शादी के बाद मोहसिन ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वह तमन्ना के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उनके संगीत समारोह की झलक है। फोटो के साथ मोहसिन ने लिखा, “वो दिन माशाअल्लाह।”
ट्रेडिशनल लुक में नजर आया कपल
इस खास मौके पर मोहसिन व्हाइट ब्लेजर और ब्लैक ट्राउजर में काफी स्टाइलिश दिखाई दिए। वहीं तमन्ना रस्ट गोल्ड कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। उनके हाथों में लगी मेहंदी ने उनके ब्राइडल लुक को और खास बना दिया। कपल की इस एक तस्वीर पर ही फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।मोहसिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी के वेन्यू की भी झलक दिखाई थी। तस्वीर में मेहमानों के स्वागत के लिए कपल के नाम के साथ एक खास एंट्री प्वाइंट नजर आया।
कभी शिवांगी जोशी संग जुड़ा था नाम
मोहसिन खान की लव लाइफ पहले भी चर्चा में रही है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में उनकी को-स्टार रहीं शिवांगी जोशी के साथ उनका नाम जोड़ा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के दौरान दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आई थीं, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।अब तमन्ना के साथ शादी के बाद मोहसिन ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

No Previous Comments found.