फरमान से विवाह के बाद मोनालिसा की सफाई-ये लव जिहाद नहीं है

मोनालिसा भोसले और फरमान खान की शादी को लेकर उठ रहे “लव जिहाद” के आरोपों के बीच केरल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान मोनालिसा ने स्पष्ट किया कि उनकी शादी पूरी तरह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है और इसे लव जिहाद कहना गलत है। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और मानती हैं कि हर धर्म समान है।

Farman And Monalisa

मोनालिसा के पति फरमान खान ने भी इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शादी के लिए किसी भी पक्ष ने अपना धर्म नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि वे दोनों कलाकार हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। फरमान के अनुसार, उन्होंने मोनालिसा की खुशी के लिए हिंदू परंपराओं के अनुसार विवाह किया, क्योंकि मोनालिसा हिंदू हैं।

महाकुंभ वाली मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग की शादी, डायरेक्टर ने बताया  लव जिहाद, कहा- मैनेजर ने सौदा किया - mahakumbh viral girl monalisa ties  knot with muslim ...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने यह भी बताया कि उनके परिवार वाले उनकी शादी अपने रिश्ते में लगने वाले बुआ के बेटे से कराना चाहते थे, जो उन्हें स्वीकार नहीं था। इसी वजह से उन्होंने अपनी पसंद से फरमान से विवाह किया। उन्होंने कहा कि फरमान पहले शादी को लेकर तैयार नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपनी इच्छा से यह फैसला लिया।

मोनालिसा ने यह भी बताया कि उनके पिता इस समय केरल में ही हैं, हालांकि वे शादी में शामिल नहीं हुए क्योंकि वे इस फैसले से कुछ नाराज़ हैं। वे इंदौर से तिरुवनंतपुरम साथ आए थे।

नाबालिग हैं मोनालिसा, किया बाल-विवाह? पति फरमान ने बताया सच, दिखाए सबूत -  Mahakumbh fame Monalisa is minor under age claim husband farman khan on  child marriage allegations proof tmovh - AajTak

फरमान खान ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं। मोनालिसा की उम्र को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि उनके आधार कार्ड में उम्र 18 साल दर्ज है, जबकि जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार उनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 है, जो मध्य प्रदेश से जारी हुआ है।

फरमान ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी शादी को कानूनी रूप से पंजीकृत कराने के लिए आवेदन कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में मोनालिसा ने केरल पुलिस का भी धन्यवाद किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.