अगर कर रहे हैं बारिश में रोड ट्रिप प्लान, तो पहले जान लें ये बातें

मानसून का मौसम हरियाली, ठंडी हवाओं और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इस दौरान कई लोग रोड ट्रिप का प्लान बनाते हैं। हालांकि, बारिश में सफर जितना रोमांचक होता है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।

 यात्रा से पहले वाहन की करें जांच 

रोड ट्रिप पर निकलने से पहले कार के ब्रेक, टायर, वाइपर, हेडलाइट, बैटरी और इंजन ऑयल की अच्छी तरह जांच कर लें। घिसे हुए टायर और खराब वाइपर बारिश में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

मौसम का अपडेट जरूर देखें

रवाना होने से पहले अपने रूट का मौसम पूर्वानुमान जरूर जांच लें। यदि भारी बारिश या बाढ़ की चेतावनी हो, तो यात्रा को टालना ही बेहतर होगा।
धीमी और सुरक्षित ड्राइविंग करें, बारिश के दौरान सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसे में तेज रफ्तार से बचें, आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें और अचानक ब्रेक लगाने से बचें।

 किन चीजो की पड़ सकती है जरूरत 

छाता, रेनकोट, टॉर्च, फर्स्ट-एड किट, मोबाइल चार्जर, पावर बैंक, पीने का पानी और कुछ सूखे स्नैक्स हमेशा साथ रखें। किसी आपात स्थिति में ये सामान बेहद काम आ सकता है।

जलभराव वाली सड़कों से बचें

यदि किसी सड़क पर पानी भरा हुआ है और उसकी गहराई का अंदाजा नहीं है, तो वहां से वाहन निकालने की कोशिश न करें। इससे वाहन खराब होने के साथ दुर्घटना का भी खतरा बढ़ सकता है।

नेविगेशन और वैकल्पिक रूट रखें तैयार

यात्रा के दौरान लाइव ट्रैफिक और सड़क की स्थिति देखने के लिए नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति के लिए वैकल्पिक मार्ग पहले से तय रखें।

मानसून में रोड ट्रिप यादगार हो सकती है, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। थोड़ी-सी तैयारी और सतर्कता आपकी यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और आनंददायक बना सकती है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.