धरती की 6 सबसे घातक चींटियां, जहर ऐसा कि इंसानों को भी सुला दे मौत की नींद

दुनिया अद्भुत जीव-जंतुओं से भरी है। कुछ दिखने में बहुत सुंदर और आकर्षक लगते हैं, जबकि कुछ इतने भयंकर होते हैं कि उनका नाम सुनते ही रूह काँप जाए। अक्सर प्रकृति अपने सबसे खतरनाक शिकारी सबसे छोटे रूपों में छिपा देती है। ऐसे ही नन्हीं चींटियों को नज़रअंदाज करना बड़ा खतरा हो सकता है। दुनिया में कुछ ऐसी चींटियां भी हैं, जिनके एक डंक से इंसान केवल मिनटों में मौत के मुंह में जा सकता है। आइए जानते हैं धरती की 6 सबसे घातक चींटियों के बारे में।Most dangerous ant | Guinness World Records

1. बुलडॉग चींटी (Bulldog Ant)

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह दुनिया की सबसे खतरनाक चींटियों में से एक है। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में पाई जाने वाली यह चींटी लगभग 1.5 इंच लंबी हो सकती है। इसके काले शरीर और लाल-नारंगी पेट वाली ये चींटियां इतनी जानलेवा होती हैं कि इनके काटने के केवल 15 मिनट के भीतर इंसान की मौत हो सकती है। रिकॉर्ड बताते हैं कि 1988 से अब तक इस चींटी ने तीन लोगों की जान ले चुकी है।

ऑस्ट्रेलियाई बुलडॉग चींटी - यूएस पेस्ट प्रोटेक्शन

2. बुलेट चींटी (Bullet Ant)

इस चींटी का नाम इसलिए रखा गया क्योंकि इसका डंक गोली लगने जैसा तीव्र दर्द देता है। यह लाल-काले रंग की चींटी लगभग 1.2 इंच लंबी होती है और इसका डंक असहनीय दर्द पैदा करता है जो 24 घंटे तक रह सकता है। इसके जहर से सूजन, दिल की धड़कन तेज होना और यहां तक कि मल में खून जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

Bullet ant | Description, Sting, Natural History, Range, & Facts |  Britannica

3. बुलहॉर्न एकेशिया चींटी (Bullhorn Acacia Ant)

मध्य अमेरिका में पाई जाने वाली यह छोटी सी चींटी अपने आकार के बावजूद बहुत खतरनाक है। इसका डंक ततैया के काटने जितना तीव्र होता है और यह बेहद आक्रामक होती है। इसके काटने से इंसान को ‘एनाफिलेक्टिक शॉक’ लग सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

Bullhorn acacia | plant | Britannica

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.