हार्वेस्ट प्लस ने किसानों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन के लिए एआई आधारित मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण

 मधुबन :  प्रखंड  के नौरंगिया माधोपुर पंचायत में हार्वेस्टप्लस व ईमधुबन एफ०पी०ओ० के संयुक्त तत्वाधान से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके फ़सलो मे होने वाली सभी समस्याओं का समाधान एआई  आधारित मोबाइल एप से घर बैठे प्राप्त कराना था।कृषि के क्षेत्र में नई पहल करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय संस्था हार्वेस्टप्लस ने किसानों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन के लिए एआई आधारित एक मोबाईल एप को स्थानीए भाषा में विकसीत किया है। जिसका लाभ किसान अपने स्मार्ट एवं साधारण मोबाईल के माध्यम से ले सकते हैं।हार्वेस्टप्लस के क्लस्टर विकास पदाधिकारी टी०एन० पाण्डेय ने बताया कि इस एप से जानकारी प्राप्त करने के लिए किसानों को एक नम्बर कॉल के लिये तथा दुसरा नम्बर वॉट्सएप्प के लिए उपलब्ध कराया गया है। कॉल के लिए +91 9228800094 तथा वॉट्सएप्प के लिए +12406411750 नम्बर का उपयोग कर किसान धान एवं गेहूँ की फ़सल मे आ रही समस्याओं का त्वरित निदान प्राप्त कर सकते है।इससे वे तकनिकी रुप से मजबूत भी होंगे। यह एप किसानों को विभिन्न  फसलों, सब्जियों और फलों से सम्बंधित सभी जानकारी को उपलब्घ करायेगा। यह एप सभी तरह के  मोबाईल फोन  से उपयोग किया जा सकेगा। इस एआए आधारित मोबाइल एप का जीवंत प्रदर्शन उपस्थित प्रतिभागियों के बीच किया गया। कार्यक्रम में ईमधुबन एफ०पी०ओ के सी०इ०ओ० जितेन्द्र कुमार, बेबी कुमारी एवं अन्य प्रगतिशील महिला और पुरुष किसान उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अजय मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.