भाजपा जिला संगठन ढाका से भाजपा प्रदेश के कार्य समिति

मोतिहारी : भाजपा जिला संगठन ढाका से भाजपा प्रदेश के कार्य समिति सदस्य के रूप में जंग बहादुर प्रसाद कुशवाहा के मनोनयन पर भाजपा सदस्यों में हर्ष व्याप्त है ।बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री सह मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह, संगठन जिला ढाका अध्यक्ष सुनील सहनी, महामंत्री अशोक कुमार सिंह, शंभू सिंह, भारत कुशवाहा, चंदा सिंह, मीरा देवी  राजेश सहनी, आशपुरन कुशवाहा ,उषा गुप्ता, मोहम्मद बहारुद्दीन, फेनहारा मंडल अध्यक्ष रंजन तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कुशवाहा कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार ,मृदु भाषी तथा भाजपा के सजग प्रहरी के रूप में विख्यात हैं ।उनकी संगठन आत्मक शक्ति अद्वितीय है ,मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए इन्होंने कई चुनावो में महत्वपूर्ण योगदान दिया ,जिसके कारण ये ईलाके में लक्ष्मीनिया अध्यक्ष के रूप में विख्यात हैं ।ये कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय हैं। उनके निर्देशन में भाजपा सुदृढ़ होगी।

रिपोर्टर : राकेश कुमार पांडेय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.