मधुबन सेंट्रल स्कूल मधुबन में आयोजित अभिनंदन समारोह

मोतिहारी : बिहार पेंशनर समाज एवं बुद्धिजीवी मंच मधुबन की ओर से नवनिर्वाचित विधायक राणा रणधीर सिंह को चौथी बार निर्वाचित होने पर शानदार स्वागत करते हुए बधाई दी गयी। मधुबन सेंट्रल स्कूल मधुबन में आयोजित अभिनंदन समारोह में सभापति चन्द्रिका प्रसाद सिंह एवं सचिव बैद्यनाथ प्रसाद ने पेंशनर समाज की ओर से विधायक जी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया वहीं प्रो० वीरेंद्र कुमार सिंह और राजू सिंह ने पुष्प गुच्छ एवं फूल माला से स्वागत किया। प्रो० वीरेन्द्र कुमार सिंह ने अभिनन्दन पत्र का वाचन किया और प्रगति पथ पर उनके निरन्तर आगे बढ़ते रहने की कामना की। पेंशनर समाज एवं बुद्धिजीवी मंच के शेष सदस्यों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत कर  उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश  डालते हुए  क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय  भूमिका निभाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।  विधायक राणा रणधीर ने सामयिक विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला और सबका धन्यवाद करते हुए आने वाली सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामस्वरूप राउत, चंदेश्वर सिंह, नारायण राम, गगनदेव साह, राम लखन प्रसाद, जय कुमार, राजू सिंह, महेन्द्र राम, रास नारायण सिंह सहित पेंशनर समाज एवं बुद्धिजीवी मंच के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर : राकेश कुमार पांडेय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.