विहार पुलिस सप्ताह पर तुरकौलिया थाना पुलिस के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली
मोतिहारी : विहार पुलिस सप्ताह पर तुरकौलिया थाना पुलिस के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। नशामुक्त व स्वस्थ्य बिहार बनाने की स्लोगन पोस्टर के साथ जागरूकता रैली को इलाके में घुमाया गया। आमलोगों व युवाओं से नशा मुक्त बिहार बनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने पुलिस के साथ कदमताल चलने की आमलोगों से अपील की। साथ ही सूखा नशा और शराब से दूर रहने की सलाह दी ताकि जीवन में खुशहाली आ सके। पैदल मार्च में पुलिस कर्मी शामिल थे।
रिपोर्टर : मंसूर अहमद


No Previous Comments found.