जितेंद्र कुमार को चोरी की गई अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार
मोतिहारी - मधुबन पुलिस ने छापेमारी कर कौड़िया बाजार निवासी दिनेश कुमार एवं कजराहा निवासी जितेंद्र कुमार को चोरी की गई अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के सरैया निवासी विजय कुमार की बाइक मधुबन के काली मंदिर के समीप से चोरी की गई थी। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई कर बाइक के साथ चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
रिपोर्टर - राकेश कुमार पांडेय


No Previous Comments found.