स्वतन्त्रता सेनानी बाबू लोमराज सिंह की जन्म भूमि पर चंपारण सत्याग्रह महोत्सव की तैयारी शुरू
कोटवा पू.च : महात्मा गांधी ने चम्पारण आगमन के बाद अपनी पहली यात्रा किसान नेता लोमराज सिंह के गांव जसौली पट्टी के लिए की थी।उस स्मृति में आयोजित होने वाले चम्पारण सत्याग्रह महोत्सव की तैयारी बैठक निधि कुमारी प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा की अध्यक्षता में हुई। सुश्री निधि ने बताया कि बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग एवं अनुमंडल प्रशासन सदर के नेतृत्व में 25,26 एवं 27 मार्च को चंपारण सत्याग्रह महोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलेव इसके लिए गांव गांव में प्रचार प्रसार जरूरी है। बैठक की शुरुआत सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार बैठक में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और महोत्सव एवं गांव के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि गांधी जी चम्पारण आगमन के बाद पहली यात्रा जसौली पट्टी के लिए की थी उस स्मृति में 2000 ई से किया जाता है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पाण्डेय ने कहा कि महोत्सव को आकर्षक बनाने में स्थल पर मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित करने के लिए बैठक में आवश्यक बिंदुओं पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा की गयी। महोत्सव के अवसर पर तीनों दिन स्वास्थ विभाग,परिवहन विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, जीविका,बाल विकास परियोजना, उत्पाद, डाक विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योगविभाग ,अग्निसम, आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग, मत्स्य विभाग, प्रखण्ड एवं राजस्व विभाग ,कृषि विभाग, सामाज कल्याण विभाग, जी राम जी के साथ अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा जहां आम लोग सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा।कार्यक्रम का संचालन आदित्य मानस ने की ।बैठक में प्रभारी पदाधिकारी कला संस्कृति फहद सिद्दिकी, परिवहन विभाग के संजय कुमार, डॉ गौरव, थानाध्यक्ष करण सिंह,प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विकास कुमार,संजय पाण्डेय ,अरुण पाण्डेय, मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह, पूर्व मुखिया कमलेश कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,रमाकांत पाण्डेय, रामश्रेष्ठ बैठा, अशोक कुमार सिंह ,मनीष कुमार, जय जय राम मंडल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित हो कर महोत्सव को सफल बनाने में सुझाव और हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
रिपोर्टर : दीपक पाण्डेय

No Previous Comments found.