मधुबन प्रखंड के तीनों पैक्स चुनावों के परिणाम घोषित, तीनों नए चेहरे ने दर्ज की जीत

मधुबन : प्रखंड के तीनों पंचायत के पैक्स चुनाव के परिणाम बुधवार की देर रात घोषित कर दिए गए ।तीनों पैक्स में नए चेहरों ने जीत दर्ज की है। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आरओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि तालिमपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए चन्नू साह ने 1001 मत प्राप्त किया। वहीं कृष्णा देवी को 359 मत ही प्राप्त हुए। जीत का अंतर 642 मत रहा। मधुबन दक्षिणी पैक्स से द विनोद कुमार गुप्ता ने 1067 मत प्राप्त किया ।उन्होंने 360 मतों से शिव शंकर राय को पराजित किया। वही बाजितपुर पैक्स से बाबूलाल भगत ने 588 मत प्राप्त किए तथा ब्रज किशोर प्रसाद को 16 मतों से पराजित किया। विजयी उम्मीदवारों को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आरओ उमेश कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र सौपा।

रिपोर्टर : राकेश कुमार पांडेय 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.