मधुबन पुलिस ने विभिन्न मामलों के दो दर्जन से अधिक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजी जेल

 मोतिहारी : पुलिस ने सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह से छापेमारी कर पांच वारंटी सहित कई आरोपी को गिरफ्तार कर मोतिहारी जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने वारंटी कौड़िया निवासी सुरेश सहनी, कौड़िया मोर निवासी कृष्णा नंदन राय, चौबे टोला निवासी अर्जुन ठाकुर, पुन्दर निवासी दारोगा सहनी,तालिमपुर के संजय कुमार एवं विभिन्न मामलों के आरोपी पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के मझार निवासी अखिलेश सहनी,कौड़िया मोड निवासी उमेश राय, रामप्रवेश सहनी ,जीतौड़ा निवासी अनिल राय ,राजेपुर निवासी लखिन्दर दास ,भगवानपुर निवासी राजेश कुमार, बाजितपुर निवासी रणधीर कुमार, कनक बिगहा थाना क्षेत्र निवासी गौतम कुमार को गिरफ्तार कर मोतिहारी जेल भेज दिया गया है। छापेमारी अभियान में थाना अध्यक्ष के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे।

रिपोर्टर : राकेश पाण्डेय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.