मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चौथी बार जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी में हर्ष व्याप्त है
मोतिहारी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चौथी बार जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी में हर्ष व्याप्त है ।पार्टी ने केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा को बिहार विधानसभा निवेदन समिति अध्यक्ष तथा नरकटियागंज विधायक विशाल कुमार को राष्ट्रीय आश्वासन समिति अध्यक्ष बनाया है । जिला जदयू अध्यक्ष भरत पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को सुशासन प्राप्त हुआ तथा चौतरफा विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ ।इनके मार्गदर्शन में पार्टी सुदृढ़ और सुव्यवस्थित रहेगी ।मौके पर सांसद लवली आनंद, पार्षद वीरेंद्र नारायण ,डॉक्टर खालिद अनवर ,सतीश कुमार, बबन कुशवाहा ,मिथिलेश सिंह ,संजय सिंह सुदामा पटेल ,श्रीकांत साह, रजिया खातून, पूर्व विधायक शिवजी रायआदि मौजूद थे ।
रिपोर्टर : राकेश कुमार पांडेय


No Previous Comments found.