मधुबन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 30 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, तीन कारोबारी गिरफ्तार

मधुबन : शराब कारोबारियों और पुलिस के बीच जारी ‘चूहा-बिल्ली के खेल’ में मधुबन पुलिस ने एक बार फिर बाजी मार ली है। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार की तत्परता से बंजरिया गांव में छापेमारी कर 250 कार्टून अंग्रेजी ब्रांडेड शराब बरामद की गई। हालाँकि पुलिस के पहुंचने से पहले कारोबारी मौके से फरार हो गए।  परन्तु थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई कर बंजरिया गाॅव के विद्यानंद साहनी व अमरेंद्र कुमार उर्फ छोटू कुमार तथा कृष्णा नगर के अनिरुद्ध पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव स्थित पुनदेव राय के बसवारी में भारी मात्रा में शराब की खेप आई है। सूचना की पुष्टि के बाद उन्होंने तत्काल वरीय अधिकारियों को अवगत कराया। वरीय अधिकारी पकड़ीदयाल  डीएसपी कुमार  चंदन के निर्देश पर 

 थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने पीएसआई अमरजीत कुमार, अनिल कुमार तथा सशस्त्र बल के साथ मिलकर बताए गए ठिकाने की घेराबंदी कर  250 कार्टून शराब बरामद किए।  

षजब्त की गई शराब की कुल मात्रा 2160 लीटर बताई जा रही है। इसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 30 लाख रुपये है। पुलिस ने पूरी खेप को जब्त कर थाने लाया और अज्ञात शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ,करवाई आरंभ कर दी है ।

थाना अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तीन    कारोबारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है व अन्य की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टर : राकेश कुमार पांडेय 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.