लाही गाँव में ऑटो से 198 लीटर शराब बरामद, तस्कर पिता-पुत्र गिरफ्तार
मधुबन,पूर्वी चंपारण : मधुबन पुलिस की शराब कारोबारियों पर की जा रही ताबडतोड कारवाई से शराब तस्करों को सख्ते में डाल दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर लाही गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुवन पुलिस ने शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने एक सीएनजी चालित ऑटो से 198.720 लीटर शराब जब्त की और तस्करी में शामिल पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने लाही गांव के पास वाहन की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो से अफसर चॉइस कंपनी के 180 मिलीलीटर वाले 23 कार्टून मिले।ध इन कार्टूनों में कुल 1104 पैकेट शराब रखे हुए थे। बरामद शराब की कुल मात्रा 198.720 लीटर आंकी गई है।
पुलिस ने मौके से रामनरेश सहनी और उनके पुत्र कुन्दन कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों लाही गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने शराब को दूसरे जिले से लाकर यहां बेचने की बात कबूली है।
छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय के साथ एएसआई कन्हैया लाल और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्टर : राकेश कुमार पांडेय
No Previous Comments found.