बिहार पेंशनर समाज मधुबन शाखा की बैठक,प्रोन्नति और पेंशन कम्युटेशन पर हुई चर्चा

पूर्वी चंपारण : बिहार पेंशनर समाज, मधुबन शाखा के सदस्यों की आवश्यक बैठक शनिवार को रा० मध्य विद्यालय मधुबन बालक परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता सभापति चन्द्रिका प्रसाद सिंह ने की।  

बैठक में सभापति ने राघवेन्द्र शर्मा बनाम राज्य सरकार मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी जाने वाली प्रोन्नति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निदेशक, प्राथमिक शिक्षा द्वारा दिनांक 17/7/2026 को जारी पत्र के सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।  

सचिव बैद्यनाथ प्रसाद ने पेंशन कम्युटेशन की कटौती बंद करने के लिए उच्च न्यायालय में दायर याचिका CWJC No.-12976/2025 की अद्यतन जानकारी सदस्यों को दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में संगठन लगातार पैरवी कर रहा है।  

बैठक में पेंशनर समाज के सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। इसी क्रम में मधुबन निवासी विभीषण पंडित ने पेंशनर समाज की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की।  

बैठक के अंत में पेंशनर समाज के कोषाध्यक्ष ब्रह्मा साह के निधन पर शोक प्रकट किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।  

इस अवसर पर राम स्वरूप राउत, कृष्ण मोहन सिंह, राम लखन प्रसाद, महेन्द्र राम, रास नारायण सिंह, जय कुमार, सतंजीव झा और राज कुमार बैठा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित थे।  

रिपोर्टर : राकेश कुमार पांडेय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.