मोशन सिकनेस से पाएं छुटकारा: आसान उपाय जो सफर को बनाएं आरामदायक
सफर के दौरान उल्टी, चक्कर या मितली जैसा महसूस होना एक आम समस्या है, जिसे हम मोशन सिकनेस के नाम से जानते हैं। चाहे यात्रा कार, बस, ट्रेन या फ्लाइट से हो, यह असहज स्थिति किसी का भी सफर खराब कर सकती है। हालांकि, कुछ आसान उपायों और सावधानियों की मदद से इससे बिना दवा के भी राहत पाई जा सकती है।
क्या है मोशन सिकनेस?
जब आपकी आंखें और अंदरूनी कान (inner ear) शरीर की गति को अलग-अलग तरह से महसूस करते हैं, तो ब्रेन कंफ्यूज हो जाता है। इसी कारण से मितली, उल्टी, चक्कर आना और पसीना जैसे लक्षण सामने आते हैं। ये परेशानी महिलाओं और बच्चों में अधिक देखी जाती है।
सफर के दौरान तुरंत राहत पाने के उपाय
अपनी जगह बदलें: जैसे ही मोशन सिकनेस के लक्षण महसूस हों, बैठने की जगह बदलें या खिड़की की ओर देखें।
ध्यान भटकाएं: म्यूजिक सुनें या बातचीत करें जिससे दिमाग सफर पर फोकस न करे।
ताजी हवा लें: खिड़की खोलें या एयर वेंट को चेहरे की ओर करें।
इन आसान ट्रिक्स को भी आजमाएं
ड्राइविंग करें: अगर संभव हो तो खुद वाहन चलाएं, इससे आंख-कान का तालमेल बेहतर बनता है।
आगे की सीट पर बैठें: कार या बस में आगे बैठना फायदेमंद रहता है।
दूरी पर नजर टिकाएं: स्थिर चीजों को दूर से देखें, इससे संतुलन बना रहता है।
सिर स्थिर रखें: हेडरेस्ट का उपयोग करें ताकि सिर ज्यादा न हिले।
खान-पान से भी मिल सकती है मदद
हल्के स्नैक्स खाएं: जैसे केला, ब्रेड, सेब आदि।
भूखे न रहें: पेट खाली होने पर मितली बढ़ सकती है।
हाइड्रेटेड रहें: पानी पिएं, डिहाइड्रेटिंग ड्रिंक्स जैसे चाय या सोडा से बचें।
एक्यूप्रेशर बैंड और दिमाग की ट्रेनिंग
एक्यूप्रेशर बैंड: पी6 बिंदु पर दबाव डालकर यह बैंड मोशन सिकनेस में राहत दे सकता है।
ब्रेन ट्रेनिंग: रिसर्च के अनुसार, दिमाग को ट्रेन कर मोशन से होने वाली परेशानी को कम किया जा सकता है।

No Previous Comments found.