अब Honey Trape का खेल होगा खत्म , आ गया MShield 2.0

अब पाकिस्तान की हर चाल होगी नाकाम, क्योंकि भारतीय सेना ने बना डाला है एक ऐसा जादुई हथियार, जो जवानों को हनी ट्रैप के जाल में फंसने से बचाएगा!  जी हां ..वही हनी ट्रैप जिसमें फेक लड़कियों के झांसे में आकर पुरूष फंसे जाते है ....और ब्लैकमेलिग का शिकार होते है ...आम आदमी तो इसका शिकार होते ही आए है ..लेकिन आर्मी के जवानों के साथ भी ऐसा खूब हुआ ...इसीलिए अब भारतीय सेना ने अपने लिए खुद एक डिजिटल हथियार तैयार कर लिया है .... और इस हथियार का नाम है ..  MShield 2.0, और ये सॉफ़्टवेयर अब दुश्मन के हर पैतरे को बेअसर कर देगा.....

पाकिस्तान हमेशा से भारतीय सैनिकों को अपनी घिनौनी चालों से कमजोर करने की कोशिश करता रहा है—कभी घुसपैठ, कभी तस्करी, और कभी हनी ट्रैप के जरिए। उनका लक्ष्य होता है कि भारतीय जवानों को बहलाकर उनसे गोपनीय जानकारी हासिल की जाए। लेकिन अब उनके इन खतरनाक दांव-पेचों को भारतीय सेना ने धराशायी कर दिया है। MShield 2.0  अब जवानों के मोबाइल में ऐसे फिट होगा जैसे एक जबरदस्त सुरक्षा गार्ड। इस एप्लिकेशन के जरिए सेना के अधिकारी बिना किसी परेशानी के ट्रैक कर सकते हैं कि कहीं कोई जवान किसी प्रतिबंधित ऐप को डाउनलोड तो नहीं कर रहा, या फिर उसे वो खतरनाक कॉल तो नहीं आई जो हनी ट्रैप के लिए इस्तेमाल की जाती है।और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अब तक इस सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करने के बाद, एक भी हनी ट्रैप का मामला सामने नहीं आया। यानी दुश्मन की सारी कोशिशें, सारी साजिशें, सिर्फ हवा में उड़ रही हैं।

यह एप्लिकेशन फिलहाल रोमियो फोर्स में लागू किया जा चुका है, और सेना के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह पूरे भारतीय आर्मी में लगाया जाएगा। इसका मकसद साफ है—सेना के जवानों को हर खतरे से बचाना, और हर तरह की साइबर साजिशों को मात देना।देश में पिछले कुछ सालों में कई जख्मी हनी ट्रैप केस सामने आए हैं। याद है, दो साल पहले, जब एंटी-टेररिज़म स्क्वॉड (ATS) ने DRDO के एक वैज्ञानिक को हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार किया था? या फिर 2022 में विदेश मंत्रालय के ड्राइवर का मामला? ऐसे कई चौंकाने वाले मामले सामने आए, जिनमें हमारे जवानों को इन धोखेबाज साजिशों का शिकार बनाया गया।

लेकिन अब, MShield 2.0 से इन साजिशों को नाकाम करना सिर्फ एक सपना नहीं, हकीकत बन चुका है। अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां कितनी भी चालें चलें, भारतीय जवान इनसे बचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं! 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.