मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन मे विशेष अभियान,

मुंगेली : मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल  के निर्देशन मे विशेष अभियान, ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले मे गुम हुये 29 बालिका, 48 महिला, 17 पुरूष कुल 94 व्यक्तियों को 01 माह मे किया गया सकुशल बरामद जिला मुंगेली पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, विशेष अभियान के तहत व्यापक अभियान चलाकर गुमशुदा महिला-पुरुष एवं बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया मुंगेली जिले के सभी थाना/चौकियों के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये माह अप्रैल में जिले, राज्य एवं अन्य राज्यों से गुम बालिकाओं तथा महिला, पुरूष को किया गया दस्तयाब गुम व्यक्ति ,बालिकाओं को वापस पाकर 94 परिवारों के चेहरें मे आई खुशियां तथा मुंगेली पुलिस का किया आभार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकभोजराम पटेल  के निर्देशन में जिला मुंगेली के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की पतासाजी हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक “ऑपरेशन मुस्कान” को प्राथमिकता देते हुए सुनियोजित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।
                अभियान के दौरान जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबित गुमशुदगी प्रकरणों की समीक्षा करते हुये पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया। पुलिस टीमों द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित कर उनके संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की जा रही थी, पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों, मुखबिर तंत्र, एवं अन्य जिलों/राज्यों (उत्तरप्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, हैदराबाद एवं अन्य राज्यों) की पुलिस से समन्वय स्थापित कर खोजबीन की गई। इसके अतिरिक्त बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों एवं संभावित स्थानों पर सतत् निगरानी रखी गई।  अभियान के फलस्वरूप दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत 29 बालिका, गुमशुदा 48 महिला एवं 17 पुरुषों (कुल 94) को विशेष अभियान के तहत सकुशल दस्तयाब किया गया, दस्तयाब किए गए सभी व्यक्तियों एवं बच्चों को विधिवत कार्रवाई पूर्ण कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, अपने परिजनों को सकुशल पाकर परिवारजनों के चेहरों पर खुशी लौट आई। कई परिजनों ने भावुक होकर मुंगेली पुलिस का आभार व्यक्त किया एवं पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की गई। संपूर्ण अभियान मुंगेली पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की खोजबीन हेतु निरंतर अभियान चलाये जा रहे है।
 
रिपोर्टर : प्रेम कुमार मिश्र 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.