डोंबिवली के कोलेगांव से तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
उल्हासनगर : डोंबिवली के कोलेगांव में छापेमारी कर उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने 3 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये महिलाएं 21 दिन पहले भारतीय सीमा पार कर आई थीं। उल्हासनगर अपराध शाखा के पुलिस अधिकारी सुरेश जाधव को एक गुप्त मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कोलेगांव गांव के अनिल पाटिल चॉल में बांग्लादेशी नागरिक रह रहा है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली, पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण खोचरे, पुलिसकर्मी सुरेश
जाधव, प्रकाश पाटिल, शेखर भावेकर, महिला पुलिस कांस्टेबल मनोरमा सावले, कुसुम शिंदे आदि सहित पुलिस दल ने जाल बिछाकर तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि उनके नाम
रोजिना बेगम सुकुर अली, तंजीला खातून रज्जाक शेख और शेफाली बेगम मुनीरुल शेख हैं, जो 21 दिन पहले सीमा पार कर आए थे। पुलिस ने बताया कि ये सभी महिलाएं 21 दिन पहले भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर आई थीं। पूछताछ करने पर पता चला कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं. कानूनी कार्रवाई के लिए मामले को मानपाड़ा पुलिस को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है।
रिपोर्टर : अब्दुल बसीद
No Previous Comments found.