बीजेपी की रीतू तावड़े बनेंगी मुंबई की अगली मेयर, संजय घाड़ी होंगे डिप्टी मेयर
मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में मेयर और डिप्टी मेयर के नाम तय हो चुके हैं। बीजेपी की रीतू तावड़े जल्द ही मेयर पद के लिए नामांकन करेंगी, जबकि शिवसेना शिंदे गुट के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर होंगे।
रीतू तावड़े ने 2012 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा और तब से पार्टी में लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाई। वह घाटकोपर से लगातार तीन बार पार्षद चुनी गई हैं और पहले बीएमसी की शिक्षा समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। मराठा होने के बावजूद उन्होंने गुजराती बहुल वार्ड में अच्छी पकड़ बनाई है।
बीएमसी चुनाव 15 जनवरी 2026 को हुए थे, जिसमें बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना की महायुति गठबंधन को बहुमत मिला। बीजेपी ने लगभग 89 सीटें जीतीं और शिवसेना शिंदे गुट को 29 सीटें मिलीं, कुल मिलाकर महायुति के पास 118 से ज्यादा सीटें हैं। मेयर पद इस बार सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था और लॉटरी के जरिए रीतू तावड़े का नाम चुना गया।


No Previous Comments found.