मुंबई में SIR-2 समिति की महत्वपूर्ण बैठक, संगठनात्मक रणनीति पर मंथन
मुंबई : मंत्रालय और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में SIR-2 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, मतदाता सूची पुनरीक्षण, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा बूथ-स्तर सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में वरिष्ठ नेता किरिट सोमैया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व संगठन मंत्री रघुनाथराव कुलकर्णी, विधायक योगेश सागर, मंगेश चव्हाण, रणधीर सावकर, वासुदेव काले (पूर्व ज़िला अध्यक्ष बीजेपी पुणे दक्षिण),प्रदेश महामंत्री माधवी नाईक तथा विधायक सुनील राणे भी मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची अद्यतन करने, नए मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने और प्रत्येक बूथ पर सक्रिय संपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनात्मक मजबूती तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति तय की गई।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, जनसंपर्क कार्यक्रमों की श्रृंखला तथा सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संरचना ही चुनावी सफलता की कुंजी है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
रिपोर्टर : प्रभाव चंद्रकांत काले


No Previous Comments found.