छह महीनों में दर्ज घरफोड़ चोरी के मामलों को सुलझाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने विशेष अभियान चलाया

ठाणे : ठाणे पुलिस आयुक्तालय के कार्यक्षेत्र में पिछले छह महीनों में दर्ज घरफोड़ चोरी के मामलों को सुलझाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने विशेष अभियान चलाया। इसी के तहत क्राइम ब्रांच यूनिट-4 उल्हासनगर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घरफोड़ चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
तांत्रिक विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस ने बदलापुर पूर्व पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध क्रमांक 77/2026 की जांच के दौरान दो आरोपियों को चिन्हित किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम लक्कीसिंग गब्बरसिंग टाक (23), निवासी यवत, जिला पुणे और कृष्णा शंकर शर्मा (24), निवासी वांगणी पूर्व, जिला ठाणे हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अंबरनाथ, बदलापुर और उल्हासनगर क्षेत्र में घरफोड़ चोरी और वाहन चोरी के कुल 10 अपराधों को अंजाम देने की बात कबूल की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से अब तक करीब 2 लाख 14 हजार रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। इन आरोपियों के खिलाफ विठ्ठलवाडी, शिवाजीनगर, बदलापुर पूर्व-पश्चिम और अंबरनाथ पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी लक्कीसिंग गब्बरसिंग टाक एक सराईत अपराधी है। उसके खिलाफ नागपुर में 2, वर्धा में 3, छत्रपति संभाजीनगर में 1 और कर्नाटक राज्य में 3 घरफोड़ चोरी के मामले दर्ज हैं।
यह पूरी कार्रवाई डीसीपी क्राइम अमरसिंग जाधव और एसीपी शेखर बागडे के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट-4 उल्हासनगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक योगेश आव्हाड तथा  ठाणे पुलिस आयुक्तालय के कार्यक्षेत्र में पिछले छह महीनों में दर्ज घरफोड़ चोरी के मामलों को सुलझाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने विशेष अभियान चलाया। इसी के तहत क्राइम ब्रांच यूनिट-4 उल्हासनगर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घरफोड़ चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
तांत्रिक विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस ने बदलापुर पूर्व पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध क्रमांक 77/2026 की जांच के दौरान दो आरोपियों को चिन्हित किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम लक्कीसिंग गब्बरसिंग टाक (23), निवासी यवत, जिला पुणे और कृष्णा शंकर शर्मा (24), निवासी वांगणी पूर्व, जिला ठाणे हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अंबरनाथ, बदलापुर और उल्हासनगर क्षेत्र में घरफोड़ चोरी और वाहन चोरी के कुल 10 अपराधों को अंजाम देने की बात कबूल की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से अब तक करीब 2 लाख 14 हजार रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। इन आरोपियों के खिलाफ विठ्ठलवाडी, शिवाजीनगर, बदलापुर पूर्व-पश्चिम और अंबरनाथ पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी लक्कीसिंग गब्बरसिंग टाक एक सराईत अपराधी है। उसके खिलाफ नागपुर में 2, वर्धा में 3, छत्रपति संभाजीनगर में 1 और कर्नाटक राज्य में 3 घरफोड़ चोरी के मामले दर्ज हैं।
यह पूरी कार्रवाई डीसीपी क्राइम अमरसिंग जाधव और एसीपी शेखर बागडे के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच यूनिट-4 उल्हासनगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक योगेश आव्हाड तथा उनकी 

सपोनी/विजय काजरी, सपोनी/श्रीरंग गोसावी, अशोक पवार,  प्रकाश पाटिल, गणेश गावड़े, राजेंद्र थोर्वे के मार्गदर्शन में किया गया। रितेश वंजारी, मंगेश जाधव,  शेखर भावेकर, सतीश सपकाले, अमर कदम, अशोक थोरवे, प्रसाद टोंडलीकर, रामदास उगले, नितिन बैसाणे, अविनाश पवार सभी टीम ने की 
पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य
 मामलों की भी जांच कर रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
उनकी टीम ने की।
पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्टर : साबीर शेख 

Leave a Reply

comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.