राज्य में होटल-रेस्तरां को राहत: अब मिलेगा 20% अतिरिक्त गैस — छगन भुजबळ
मुंबई : राज्य के होटल, ढाबे, उपहारगृह और खाद्य उद्योग से जुड़े व्यवसायों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य के अन्न, नागरी आपूर्ति व ग्राहक संरक्षण मंत्री छगन भुजबळ ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अब इन क्षेत्रों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी (Commercial LPG) गैस आपूर्ति की जाएगी। क्या है पूरा मामला? केंद्र के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा 21 मार्च 2026 को जारी निर्देशों के अनुसार, पहले राज्य को 30% गैस आवंटन मिलता था। अब इसमें 20% की वृद्धि कर दी गई है। 23 मार्च 2026 से लागू इस फैसले के बाद कुल गैस आपूर्ति 50% तक पहुंच जाएगी, जो संकट से पहले की स्थिति के करीब मानी जा रही है।
किन्हें मिलेगा फायदा?
इस अतिरिक्त गैस आपूर्ति में निम्न क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी:
होटल और रेस्टोरेंट
ढाबे और उपहारगृह
औद्योगिक कैंटीन
फूड प्रोसेसिंग और डेयरी व्यवसाय
सरकारी और स्थानीय निकायों के सब्सिडी वाले कैंटीन
कम्युनिटी किचन
प्रवासी मजदूरों के लिए चलने वाली योजनाएं
व्यवसायियों के लिए जरूरी शर्तें
मंत्री भुजबळ ने स्पष्ट किया कि:
गैस प्राप्त करने के लिए संबंधित व्यवसायियों को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) में रजिस्ट्रेशन करना होगा
साथ ही PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) के लिए आवेदन करना अनिवार्य रहेगा
केरोसिन वितरण पर भी बड़ा फैसला
राज्य सरकार ने केरोसिन वितरण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं:
लंबित लाइसेंस स्वतः नवीनीकृत माने जाएंगे
नवीनीकरण पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
वारिसों के नाम पर लाइसेंस ट्रांसफर तुरंत किया जाएगा
जिन गांवों में केरोसिन विक्रेता नहीं हैं, वहां राशन दुकानदार को ही लाइसेंस दिया जाएगा
इस संबंध में 20 मार्च 2026 को जारी शासन आदेश के जरिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
रिपोटर : साबीर शेख


No Previous Comments found.