10 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 10.14 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त

मुंबई :  बृहन्मुंबई पुलिस की अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष (Anti Narcotics Cell) ने विशेष अभियान चलाते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने कुल 29.292 किलो मादक पदार्थ जब्त करते हुए 10 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 10 करोड़ 14 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 के बीच वडाला, अंधेरी, बांद्रा, विले पार्ले, माहिम, मालवणी, नागपाड़ा, गोरेगांव, धारावी सहित कई स्थानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई में 902 ग्राम एमडी (मेफेड्रॉन), 20.700 किलो गांजा और 7.690 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया।

वरळी यूनिट ने बीपीटी रोड, वडाला क्षेत्र से 218 ग्राम एमडी जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 54.50 लाख रुपये बताई गई। वहीं विले पार्ले पूर्व इलाके से 7.690 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 7.69 करोड़ रुपये है।

आज़ाद मैदान यूनिट ने वडाला टीटी इलाके से 20.700 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 6.21 लाख रुपये बताई गई। इसके अलावा नागपाड़ा क्षेत्र से 117 ग्राम एमडी बरामद किया गया।

कांदिवली यूनिट ने गोरेगांव पश्चिम, धारावी, अंधेरी पश्चिम और माहिम क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 281 ग्राम एमडी जब्त किया। बांद्रा यूनिट ने बांद्रा पूर्व के भारत नगर क्षेत्र से 163 ग्राम एमडी बरामद किया, जबकि घाटकोपर यूनिट ने मालवणी इलाके से 123 ग्राम एमडी जब्त किया।

इन सभी मामलों में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई ड्रग्स मुक्त समाज के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अलग-अलग यूनिटों ने संयुक्त रूप से यह सफल अभियान चलाया।✍????

रिपोर्टर : साबीर शेख
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.