दहिसर से काशीगांव तक मेट्रो सेवा के प्रारंभ होने से हजारों नागरिकों को तेज
मुंबई : आज मिरा–भाईंदर एवं आसपास के क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का दिन है। मेट्रो मार्गिका-९ के प्रथम चरण (दहिसर से काशीगांव) का लोकार्पण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। Devendra Fadnavis Eknath Shinde - एकनाथ संभाजी शिंदे
दहिसर से काशीगांव तक मेट्रो सेवा के प्रारंभ होने से हजारों नागरिकों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन की सुविधा प्राप्त होगी। इससे दैनिक यात्रा अधिक सुगम बनेगी तथा पूरे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
यह महत्वपूर्ण परियोजना मिरा–भाईंदर की प्रगति को और सशक्त करेगी तथा भविष्य में बेहतर कनेक्टिविटी का मजबूत आधार बनेगी।
इस अवसर पर मुंबई महापौर श्रीमती. रितू तावडे जी, मुंबई उपमहापौर श्री. संजय घाड़ी जी, मिरा–भाईंदर महापौर श्रीमती. डिंपल मेहता जी, उपमहापौर श्री ध्रुवकिशोर पाटील जी, माननीय मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा जी, आशीष शेलार जी, प्रताप सरनाईक जी, आमदार संजय उपाध्याय जी, प्रवीण दरेकर जी, प्रकाश सुर्वे जी, मिरा भाईंदर शहर जिल्हाध्यक्ष श्री. दिलीप जैन जी व मिरा भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त श्री. राधाविनोद शर्मा जी की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर : साबीर शेख


No Previous Comments found.