हज़रत खालिद अशरफ पर हमले के विरोध में सपा नेता यूसुफ अब्राहनी धरने पर बैठे, सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई : मुंबई के डोंगरी इलाके में हज़रत खालिद अशरफ पर हुए हमले के बाद राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता Yusuf Abrahani ने घटना के विरोध में Dongri Police Station में ज़मीन पर बैठकर धरना दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

यूसुफ अब्राहनी ने पुलिस प्रशासन पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है। वहीं, इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

रिपोर्टर : साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.