अंधविश्वास के नाम पर 2.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
ठाणे : ठाणे क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधविश्वास के नाम पर ठगी करने वाले एक कथित भोंदू बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंजूनाथ उर्फ दिक्षित बाबा को गोवा से हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक महिला को यह कहकर झांसे में लिया कि उसके घर पर काली जादू किया गया है। इस डर का फायदा उठाकर उसने अघोरी विधि और पूजा-पाठ के बहाने महिला से करीब ₹2.5 करोड़ की ठगी कर ली।
मामले की शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने त्वरित जांच करते हुए आरोपी का पता लगाया और उसे गोवा से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
अपील: पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे ढोंगी बाबाओं और अंधविश्वास से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
रिपोर्टर : साबीर शेख


No Previous Comments found.