बेलापुर स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़
नवी मुंबई : एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने बेलापुर स्थित एक स्पा पर छापा मारकर देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह अवैध गतिविधि स्पा की आड़ में संचालित की जा रही थी।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पहले एक डिकॉय ग्राहक भेजकर मामले की पुष्टि की गई, जिसके बाद टीम ने छापा मारा।
इस कार्रवाई में कुल 7 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जिनमें 4 थाईलैंड की नागरिक शामिल हैं। वहीं, स्पा की एक महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से स्पा के नाम पर अनैतिक गतिविधियां चला रहा था। मामले की आगे जांच जारी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
रिपोर्टर - साबीर शेख

No Previous Comments found.