सुपर कॉप Daya Nayak के बेटे की वेडिंग में सितारों की चमक, मुंबई के वीआईपी भी हुए शामिल
मुंबई : ACP दया नायक, जिन्हें “सुपर कॉप” के नाम से जाना जाता है और उनके बेटे की शादी समारोह मुंबई में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे और वीआईपी मेहमानों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
सूत्रों के मुताबिक, शादी समारोह में बॉलीवुड के नामी कलाकार, निर्माता और समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और समारोह बेहद भव्य अंदाज में आयोजित किया गया। मेहमानों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम में शानदार सजावट, संगीत और पारंपरिक रस्मों का विशेष आकर्षण देखने को मिला।
इस खास मौके पर फिल्मी सितारों की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही, जिससे यह शादी मुंबई के चर्चित आयोजनों में शामिल हो गई।
रिपोर्टर - साबीर शेख

No Previous Comments found.