सुबह-सुबह चेन स्नैचिंग की वारदात नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

मुंबई : सुबह करीब 6:30 बजे पंतनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पुष्प विहार जंक्शन पर एक चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई। काले रंग की पल्सर 220 बाइक पर सवार दो युवकों ने 74 वर्षीय महिला किशोरी प्रवीण मेहता के गले से चेन झपट ली। वारदात के तुरंत बाद मौके पर तैनात बीट मार्शल पुलिसकर्मी (शिपाई क्रमांक 113606/कुऱ्हे) ने तत्परता दिखाते हुए बाइक पर पीछे बैठे आरोपी मोहम्मद अली शौकत अली मिर्झा (उम्र 19 वर्ष, निवासी रफीक नगर, गोवंडी, मुंबई) को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी इरफान बाइक लेकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी और शिकायतकर्ता को ड्यूटी ऑफिसर पीएसआई खोंद्रे के हवाले कर दिया गया है। इस मामले में 100% चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। फरार आरोपी इरफान की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने टिलकनगर इलाके में सुबह 6:22 बजे एक और चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस द्वारा मामले की आगे गहन जांच की जा रही है।

रिपोर्टर - साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.