ठाणे जिले में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, प्रशिक्षण शुरू

ठाणे : ठाणे जिले में जनगणना 2027 की तैयारियों को गति मिल गई है। जिले के नौ चार्ज अधिकारी कार्यालयों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू किया गया है।

यह प्रशिक्षण 16 मई से 14 जून 2026 तक होने वाली घर सूचीकरण और घर गणना प्रक्रिया के लिए दिया जा रहा है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा।

जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने नागरिकों से सही जानकारी देकर सहयोग करने और सेल्फ एन्यूमरेशन सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

रिपोर्टर : साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.