ACB Trap: 10 लाख की रिश्वत मांगने वाला BMC अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई महानगरपालिका (BMC) के एफ नॉर्थ विभाग में कार्यरत एक अधिकारी को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी का नाम विशाल भालचंद्र वाणी बताया जा रहा है, जो दुय्यम अभियंता (सब-इंजीनियर) के पद पर तैनात था।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने एक निर्माण साइट के लिए जल निष्कासन (ड्रेनेज) की अनुमति देने के बदले 10 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने तुरंत जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।
जांच के दौरान एसीबी की टीम ने आरोपी को 2.5 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई प्रजन्य जल वाहिनी विभाग से जुड़े काम के दौरान की गई, जहां आरोपी अपनी पद का दुरुपयोग कर अवैध वसूली कर रहा था।
इस कार्रवाई के बाद मुंबई महानगरपालिका में हड़कंप मच गया है। नवी मुंबई के बाद अब मुंबई में भी इस तरह की कार्रवाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश दिया है।
ACB की सख्त चेतावनी
एसीबी अधिकारियों ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
यह मामला एक बार फिर सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करता है, जहां आम नागरिकों और बिल्डरों को काम कराने के लिए रिश्वत देने पर मजबूर किया जाता है।
रिपोर्टर - साबीर शेख

No Previous Comments found.