मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्तालय: 30 अप्रैल को 21 चोरी के मामले दर्ज, 2 का खुलासा; कई हादसों में 6 की मौत
मुंबई : रेलवे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 30 अप्रैल 2026 को चोरी और हादसों से जुड़े कई मामले सामने आए। जारी प्रेस नोट के अनुसार, पूरे दिन में कुल 21 अपराध दर्ज किए गए, जिनमें से 2 मामलों का खुलासा कर लिया गया है। रेलवे पुलिस के अनुसार, दर्ज मामलों में मोबाइल फोन चोरी के सबसे ज्यादा मामले रहे। इसके अलावा बैग चोरी, मिनी पर्स चोरी तथा बलपूर्वक हाथ से बैग छीनने जैसी घटनाएं भी शामिल हैं। दो चोरी के मामलों का खुलासा 1) कुर्ला रेलवे पुलिस ने घाटकोपर स्टेशन के पास लोकल ट्रेन के जनरल डिब्बे में यात्री का 31 हजार रुपये कीमत का Vivo V27 मोबाइल चोरी होने के मामले का खुलासा किया।
2) वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस पुलिस ने गोवंडी स्टेशन पर भीड़ के दौरान 22 हजार रुपये कीमत का Vivo Y300 मोबाइल चोरी होने के मामले को सुलझाया।
रेलवे क्षेत्र में 6 अपघाती मौतें
मुंबई रेलवे पुलिस क्षेत्र में 30 अप्रैल को विभिन्न स्थानों पर 6 अपघाती मृत्यु के मामले दर्ज किए गए।
इनमें दादर स्टेशन पर लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में एक व्यक्ति बेहोश अवस्था में मिला, नाहुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हुई, शिवड़ी-कॉटनग्रीन के बीच चलती ट्रेन से गिरने की घटना हुई, घणसोली स्टेशन सबवे में एक व्यक्ति बेहोश मिला, जोगेश्वरी स्टेशन के पास ट्रेन की टक्कर से एक महिला की मौत हुई, जबकि बोईसर-वाणगांव के बीच शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।✍????
रिपोर्टर : साबीर शेख

No Previous Comments found.