मुंबई रेल परिसर में अपराध और हादसों में इजाफा, एक दिन में 38 मामले दर्ज
मुंबई - रेल पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 4 मई 2026 को रेल परिसर में कुल 38 आपराधिक मामलों की दर्ज हुई है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इन मामलों में सबसे ज्यादा 26 मोबाइल चोरी की घटनाएं शामिल हैं, जबकि बैग और पर्स चोरी के साथ-साथ ठगी के मामले भी सामने आए हैं। सबसे गंभीर मामला लोकमान्य तिलक टर्मिनस क्षेत्र में दर्ज किया गया है। इस केस (क्रमांक 0193/2026) में अज्ञात आरोपी ने एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी कर उसके जरिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर लिया। इस घटना में करीब ₹20,000 कीमत का वीवो V29 मोबाइल फोन और बैंक खाते से ₹59,989 की राशि ट्रांसफर कर ली गई। इस प्रकार कुल ₹79,989 का नुकसान हुआ है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66(C) के तहत मामला दर्ज किया है, हालांकि आरोपी अभी फरार है।
इसके अलावा अन्य मामलों में भी यात्रियों के मोबाइल, बैग और पर्स चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं,रेल परिसर में कई दर्दनाक हादसे भी सामने आए हैं। आसनगांव में अमरावती एक्सप्रेस के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कर्जत में डेक्कन एक्सप्रेस से उतरते समय एक महिला घायल हो गई। अंधेरी में लोकल ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई, वहीं पालघर में चलती ट्रेन से गिरकर एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई।
इन बढ़ती घटनाओं को देखते हुए रेलवे पुलिस ने यात्रियों से सतर्क रहने, अपने सामान की सुरक्षा करने और यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
रिपोर्टर - साबीर शेख

No Previous Comments found.