मीरा रोड में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा भंडाफोड़! इनोवा कार समेत 12.50 लाख का माल जब्त

मुंबई : मीरा-भाईंदर वसई-विरार (MBVV) पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत काशीगांव पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने शराब, नकदी और वाहन समेत कुल 12 लाख 50 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मीरा रोड डिवीजन के एसीपी गणपत पिंगळे को गुप्त सूचना मिली थी कि काशीमीरा नाका स्थित वसीम मटन शॉप के पास से अंग्रेजी शराब से भरी एक इनोवा कार गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर एसीपी कार्यालय की टीम और काशीगांव पुलिस स्टेशन के संयुक्त पथक ने जाल बिछाकर संदिग्ध वाहन को रोका।
तलाशी के दौरान कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब (व्हिस्की और बीयर) के बॉक्स बरामद हुए। साथ ही 500, 200 और 100 रुपये के नोटों में नकद रकम भी पुलिस ने जब्त की। पुलिस ने शराब, नकदी और इनोवा वाहन को कब्जे में लेते हुए कुल 12.50 लाख रुपये का माल सीज किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें झोन-1 के डीसीपी राहुल चव्हाण, एसीपी गणपत पिंगळे तथा काशीगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल पाटील शामिल थे।
इस ऑपरेशन में PSI विजय साठे, हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण, किरण विरकर, एएसआई नितीन महाजन समेत पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।
फिलहाल काशीगांव पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपी ने यह शराब कहां से खरीदी, किसे सप्लाई करने जा रहा था और बरामद नकदी का स्रोत क्या है—इन सभी पहलुओं की जांच जारी है।
इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है।

रिपोर्टर : साबीर शेख
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.