महाराष्ट्र में मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट! विरार–अलिबाग 14-लेन कॉरिडॉर को मंजूरी, ₹31,793 करोड़ का प्रोजेक्ट

मुंबई : मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 126 किलोमीटर लंबे विरार-अलिबाग मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट कॉरिडॉर (MMTC) के पहले चरण को मंजूरी दे दी है। इस 14-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडॉर पर करीब ₹31,793 करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह महत्वाकांक्षी कॉरिडॉर Jawaharlal Nehru Port Authority, Navi Mumbai International Airport और Mumbai Trans Harbour Link जैसे प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को आपस में जोड़ेगा, जिससे पूरे MMR में ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है।

सरकार का दावा है कि इस कॉरिडॉर के बनने के बाद यात्रा समय में करीब 90 मिनट तक की कमी आएगी। यह मार्ग वसई, भिवंडी, कल्याण, अंबरनाथ, पनवेल, उरण, पेण और Alibag समेत 104 गांवों से होकर गुजरेगा।
यह कॉरिडॉर NH-48, NH-61, NH-66, मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाला अहम नेटवर्क बनेगा।
पहले चरण में वसई के नवघर से पेण तालुका के बलावली तक 96.41 किलोमीटर लंबा हिस्सा तैयार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को Maharashtra State Road Development Corporation (MSRDC) द्वारा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत लागू किया जाएगा।
सरकार ने इस परियोजना के लिए ₹6,259 करोड़ का VGF (Viability Gap Funding) मंजूर किया है, जबकि जमीन अधिग्रहण के लिए ₹22,250 करोड़ और ब्याज दायित्वों के लिए ₹14,763 करोड़ पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं।
इस कॉरिडॉर पर टोल वसूली पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें FASTag, GPS और दूरी-आधारित टोलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
राज्य सरकार ने इस मेगा प्रोजेक्ट को अगले तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टर : साबीर शेख
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.