Gang Bust 2.0” का बड़ा एक्शन! ISI लिंक वाली गैंग समेत 12+ गिरोहों पर छापे, 481 अपराधी गिरफ्तार
मुंबई : राजधानी में संगठित अपराध के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने “Gang Bust 2.0” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे में 12 से अधिक आपराधिक गिरोहों पर शिकंजा कस दिया।
इस मेगा ऑपरेशन में Delhi Police Special Cell ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI) से जुड़े शहजाद भट्टी गैंग सहित कई संगठित गिरोहों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कुल 1014 लोकेशनों पर रेड डाली गई, जिसमें 481 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार और अवैध सामान बरामद किया गया।
बरामदगी में शामिल:
130 पिस्तौल
214 जिंदा कारतूस
79 चाकू
करीब 19 किलो अवैध ड्रग्स
1234 क्वार्टर अवैध शराब
24 वाहन
लगभग ₹19 लाख नकद
स्पेशल सेल के अनुसार, यह अभियान संगठित अपराध, अवैध हथियार तस्करी और ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।
इस कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्टर : साबीर शेख


No Previous Comments found.