अंबरनाथ शहर पश्चिमी इलाके में पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू
मुंबई : अंबरनाथ शहर पश्चिमी इलाके में पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएमसी कॉर्नर रोड पर चलाए गए इस अभियान में कई वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
अंबरनाथ शहर पश्चिम, डीएमसी कॉर्नर रोड पर पुलिस द्वारा नियमित रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई ट्रैफ़िक विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण, अनंत कांबले ,और ए. पी.आय गवळी के मार्गदर्शन में की जा रही है।
इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि अब ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
रिपोर्टर : साबीर शेख


No Previous Comments found.