गजरा लगाते समय गिरी पर्स, 48 घंटे में CCTV से चोर गिरफ्तार; सोना 100% बरामद!
मुंबई - बदलापुर पश्चिम में पुलिस की मुस्तैदी का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है। बांद्रा से रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई एक महिला के साथ उस समय घटना हुई, जब गजरा लगाते वक्त उनके हाथ से पर्स नीचे गिर गई। उन्हें इसका तुरंत पता नहीं चला, लेकिन बाद में पर्स में रखे कीमती सोने के गहने गायब पाए गए। घटना का अहसास होते ही महिला ने तुरंत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने बिना देरी के जांच शुरू कर दी। CCTV से खुला राज: पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए। लगातार 48 घंटे तक अलग-अलग जगहों के कैमरों की जांच कर आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक किया गया। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गया 100% सोना बरामद कर लिया, जिसे बाद में महिला को सुरक्षित लौटा दिया गया। इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर शिंदे और क्राइम पीआई के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। हवलदार किरण जिरे ने भी इस केस को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बदलापुर पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के दम पर महज 48 घंटे में इस चोरी का पर्दाफाश कर दिया गया, जिससे अपराधियों को करारा संदेश मिला है।
रिपोर्टर - साबीर शेख

No Previous Comments found.