मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे यात्री: एयर इंडिया की हैदराबाद-मुंबई फ्लाइट करीब एक घंटे तक रुकी रही

मुंबई - छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर एयर इंडिया की हैदराबाद-मुंबई फ्लाइट के यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। कहा जा रहा है कि प्लेन के मुंबई में लैंड करने के बाद यात्रियों को करीब एक घंटे तक प्लेन के अंदर ही रखा गया, जिससे यात्रियों में नाराजगी का माहौल बन गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन से उतरने में देरी के बाद यात्रियों को अपना सामान लेने के लिए भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस घटना से कई यात्रियों ने नाराजगी जताई। एयर इंडिया की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मुंबई एयरपोर्ट पर एक थर्ड-पार्टी ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के कर्मचारियों की कथित हड़ताल के कारण एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की सर्विस पर असर पड़ा है। इससे एयरलाइन के ऑपरेशन में रुकावट आई है और यात्रियों को परेशानी हुई है। एयरलाइन ने आगे कहा कि एयरपोर्ट पर उसकी टीम संबंधित एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेट करके स्थिति को ठीक करने और यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करने की कोशिश कर रही है। इस मामले में और जानकारी का इंतज़ार है।

रिपोर्टर - साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.