24 घंटे में पुलिस का एक्शन! CCTV से पकड़ा गया चेन स्नैचर, चोरी की चेन बरामद

मुंबई :  भिवंडी में गले से सोने की चेन छीनकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। निजामपुरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे धर दबोचा।

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से करीब 1 तोला सोने की चेन भी बरामद की गई है, जो उसने वारदात के दौरान छीनी थी। इस तेज़ और सटीक कार्रवाई के चलते स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की है।
पुलिस का कहना है कि इलाके में अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्टर : साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.