4 घंटे में कमाल! मानपाड़ा पुलिस ने ₹3.5 लाख की खोई सोने की चेन ढूंढकर लौटाई
मुंबई : ठाणे में एक बार फिर पुलिस की तत्परता देखने को मिली है। मानपाड़ा पुलिस स्टेशन की सतर्कता और तेज़ कार्रवाई के चलते करीब ₹3.5 लाख कीमत की खोई हुई सोने की चेन महज़ 4 घंटे के भीतर बरामद कर ली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत तकनीकी जांच शुरू की और तेजी से खोजबीन करते हुए चेन का पता लगा लिया। इसके बाद बरामद की गई चेन को सुरक्षित रूप से शिकायतकर्ता को वापस सौंप दिया गया।
इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है। नागरिकों का कहना है कि ऐसे ही सतर्क और जिम्मेदार रवैये से आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होता है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि नागरिकों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए आगे भी इसी तरह मुस्तैदी से काम किया जाएगा।
रिपोर्टर : साबीर शेख

No Previous Comments found.