वसई कोर्ट में ACB का बड़ा ट्रैप: सरकारी वकील 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मुंबई : ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज वसई कोर्ट परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष उभसहायक सरकारी अभियोक्ता भूपेश अजित पुरंदरे को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता के क्लाइंट द्वारा मणिपुर पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में “रिटर्न ऑफ प्रॉपर्टी” के लिए मा. प्रथम वर्ग सह दिवाणी न्यायालय, कनिष्ठ स्तर, वसई में आवेदन दाखिल किया गया था। इस आवेदन पर सकारात्मक अभिप्राय देने के लिए आरोपी सरकारी वकील ने 25,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद ठाणे ACB यूनिट ने जाल बिछाया और आज सापळा (ट्रैप) कार्रवाई के दौरान आरोपी को रिश्वत की रकम स्वीकार करते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
ACB अधिकारियों द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
रिपोर्टर : साबीर शेख


No Previous Comments found.