ठाणे की गावदेवी भाजी मंडई में भीषण आगः दमकल जवान सागर शिंदे शहीद, पत्नी का दर्दनाक सवाल - "2 महीने की बच्ची को क्या जवाब दूं?"

ठाणे : के गावदेवी भाजी मंडई में लगी भीषण आग में ड्यूटी के दौरान दमकल विभाग के जवान सागर शिंदे शहीद हो गए। इस घटना से पूरे शहर में शोक और गुस्से का माहौल है। आग बुझाने और लोगों की जान बचाने के प्रयास में सागर शिंदे ने बहादुरी का परिचय दिया, लेकिन इसी दौरान उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनके परिवार में पत्नी और केवल 2 महीने की एक मासूम बच्ची है। घटना के बाद पत्नी का करुण क्रंदन हर किसी को भावुक कर गया - "अब इस नन्ही बच्ची को क्या जवाब दूं?" इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जितेंद्र आव्हाड ने ठाणे महानगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, "आखिर और कितनी जानें जाएंगी? ठाणे महानगरपालिका कब जागेगी?" घटना के बाद आग लगने के कारण, सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग तेज हो गई है। नागरिकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर : साबीर शेख

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.